दुखद: बागेश्वर में खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, प्रेस 15 न्यूज। जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी–पतियासार के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन संख्या UK02TA-3078 में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ad

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कपकोट की टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर के अनुसार, SDRF के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पांच घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।

इसके बाद SDRF टीम ने खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई और वहां फंसी दो महिलाओं के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बाद में शवों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें