दुखद: पहाड़पानी के बाद आज ओखलकांडा में महिला की जिंदगी छीन ले गया गुलदार

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार और भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले पहाड़पानी में महिला गुलदार को शिकार बनी थी।

आज खनस्यूं क्षेत्र के चमोली गांव में मातम छा गया। जंगल में घास और लकड़ी लेने गई एक महिला रेखा देवी पत्नी पान सिंह चिलवाल को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चमोली गांव की कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए चारा और चूल्हे के लिए लकड़ियां लेने गांव से सटे जंगल में गई थीं। कुछ समय बाद सभी महिलाएं वापस लौट आईं, लेकिन एक महिला के नहीं लौटने पर गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों द्वारा की गई तलाश के दौरान जंगल में महिला के अवशेष बरामद हुए, जिसके बाद गुलदार के हमले की पुष्टि हुई। मौके पर पहुंचे रेन्ज ऑफिसर (आरओ) नितिन पंत ने भी घटना की पुष्टि की है।

वहीं, उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) ममता चंद ने बताया कि महिलाएं सुबह जंगल गई थीं और एक महिला को छोड़कर सभी सुरक्षित लौट आईं। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा लगातार चेतावनी और जागरूकता के बावजूद लोग घने जंगलों में जा रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुलदार की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें