कैंची धाम मार्ग में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, मासूम समेत 5 की मौत

खबर शेयर करें -

भवाली, प्रेस 15 न्यूज। भवाली क्षेत्र में कैंची धाम मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा आज दोपहर करीब 2:15 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

Ad

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में 02 पुरुष, 02 महिलाएं और 01 बच्चे की मौत हो गई। सभी मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

मौके पर डॉ. जगदीश चन्द्र, रविकांत सेमवाल तथा प्रकाश मेहरा पुलिस बल और SDRF टीम के साथ राहत कार्य में जुटे रहे।

पुलिस प्रशासन ने शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष

2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष

3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष

4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष

5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
2

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें