हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: “अंधेरगर्दी” का करंट! छीन ली पिता और मासूम बेटी की जिंदगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। घर की छत पर एक पल में ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। “अंधेरगर्दी” के करंट की चपेट में आने से एक परिवार की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। बनभूलपुरा लाइन नंबर 15 में बिजली पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आए बनभूलपुरा लाइन नंबर 15 निवासी कार मैकेनिक नदीम (45) और उनकी 13 वर्षीय मासूम बेटी अल्जिबा की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की खबर सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad

बनभुलपुरा निवासी नदीम सोमवार रात करीब पौने नौ बजे छत पर AC चेक करने गए थे और उनकी बेटी अल्जिबा मोबाइल की टॉर्च से रोशनी दिखा रही थी। तभी घर की छत से लगे लोहे के पाइप को पकड़ते ही नदीम करंट की चपेट में आ गए।

पिता नदीम को करंट की चपेट में तड़पता देख मासूम बेटी उन्हें बचाने दौड़ी और खुद भी करंट की चपेट में आ गई। आननफानन में दोनों को तुरंत राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा लाइन नंबर 15 निवासी रॉयल न्यूज के संपादक नाजिम अहमद के बड़े भाई नदीम अहमद और उनकी नौ वर्षीय बेटी घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत की रेलिंग में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदीम अहमद को परिचितों के बीच मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वहीं मासूम बेटी की मौत ने इस दर्दनाक घटना को और भी झकझोर देने वाला बना दिया है।

हादसे की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों का परिवार के घर पहुंचना शुरू हो गया। हर आंख नम थी और हर कोई इस असहनीय दुख में परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया।

नदीम अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह भी एक गाय बिजली पोल में फैले करंट की चपेट में आई थी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। और शाम को उनके बड़े भाई और भतीजी को जिंदगी खोनी पड़ी।

“प्रेस 15 न्यूज” परिवार दिवंगत पिता-पुत्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
3
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें