हाल-ए-सिस्टम: दुनिया घूमने आती है नैनीताल, यहां एक साल से नहीं सुधरी मॉल रोड! तभी भड़के पुनीत

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। जिस नैनीताल के दीदार को देश ही नहीं विदेशों से लोग आते हैं उस नैनीताल की अति महत्वपूर्ण लोअर मॉलरोड के ट्रीटमेंट कार्य पिछले साल भर से लटका है।

काहिल सिस्टम की देरी को लेकर अब नाराजगी सड़क पर उतर आई है। लंबे समय से बंद पड़ी लोअर मॉल रोड के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने से नाराज मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन सड़क पर ही आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

Ad

उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत और ट्रीटमेंट कार्य में एक वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ध्वस्त लोअर मॉल रोड के समीप धरने पर बैठे पुनीत टंडन ने कहा कि सड़क लंबे समय से बंद होने के कारण नैनीताल की यातायात व्यवस्था और पर्यटन कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने मॉल रोड पर लगातार बढ़ रही दरारों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई।

पुनीत टंडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, वह धरने से नहीं उठेंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल मॉल रोड की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों और नैनीताल की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि सड़क का काम कब तक पूरा होगा और देरी के लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने पूरे कार्य की पारदर्शी जांच कराने के साथ ही निर्माण पर हुए खर्च का ब्यौरा भी सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

पुनीत टंडन ने मॉल रोड की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए यहां तक कहा कि अगर मॉल रोड ढही तो मैं तालाब में कूद जाऊंगा। उन्होंने दोहराया कि सड़क की सुरक्षा और निर्माण कार्य में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें