
देहरादून/बागेश्वर, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रस्ताव के अनुसार काण्डे थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग तथा बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम स्व. हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।
इस निर्णय को क्षेत्रीय जनता ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1









