हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी का मेयर बनने का सपना इन दिनों कई नेताओं की बेचैनी को बढ़ा रहा है। पहली बार हल्द्वानी की सीट ओबीसी क्या हुई, शहर के लोगों को ये भी पता चला कि कौन कौन नेता ओबीसी वर्ग से आते हैं। दरअसल,अभी तक लोग उन्हें सामान्य वर्ग का समझे बैठे थे।
वहीं बात अगर भारतीय जनता पार्टी की करें तो पिछले कुछ दिन से कुमाऊं मंडल संभाग कार्यालय में सरगर्मियां बढ़ सी गई हैं। पिछले तीन दिनों से पर्यवेक्षक डटे हुए हैं और उस नाम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिसे मेयर का प्रत्याशी घोषित किया जाए।
फिलहाल भाजपा में हल्द्वानी नगर निगम का मेयर बनने के लिए 22 राजनीति के सूरमाओं ने दावेदारी पेश की है। जिसमें से 18 दावेदारों के दावे सही पाए गए हैं वहीं 04 दावेदारों के दावे निरस्त हुए हैं। अब इन 18 दावेदारों की दावेदारी का अंतिम फैसला प्रदेश संगठन को करना है।
इन 22 दावेदारों ने पेश की मेयर पद के लिए दावेदारी
1- गजराज बिष्ट
2- नवीन वर्मा, व्यापारी नेता (हाल ही में भाजपा में शामिल हुए)
3- मोहन गिरी गोस्वामी (हाल ही में भाजपा में शामिल हुए)
4- महेंद्र कश्यप
5- मनोज वर्मा
6- वीरेंद्र जायसवाल
7- धर्मेंद्र साहू
8- कंचन कश्यप
9- जेड ए वारसी
10- आभा गोस्वामी
11- कुनाल गोस्वामी
12- घनश्याम रस्तोगी
13- हीरा लाल साहू
14- जगमीत सिंह
15- दयाल शंकर गोस्वामी
16- विनोद जायसवाल
17- जहीर आलम अंसारी
18- महबूब अली
चार दावेदारों के दावे हुए निरस्त
1- नन्हें कश्यप
2- हृदयेश कश्यप
3- आलम
4- संजय कुमार वर्मा