उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, पढ़ें अपडेट

खबर शेयर करें -

देहरादून/रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्र छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए परिषद की परीक्षा समिति की अहम बैठक बोर्ड सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में हुई।

Ad

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा से होगी। वहीं हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू की जाएंगी।

बोर्ड सचिव ने बताया कि सभी परीक्षाएं प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में संपन्न कराई जाएंगी। इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 2 लाख 16 हजार 373 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 1,12,679 और इंटरमीडिएट के 1,03,442 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों की परीक्षाएं 20 मार्च को समाप्त होंगी। परिषद ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें