पेड़ों की छांव और खेल का मैदान ही बचाएंगे युवाओं का भविष्य: गुंजन तिवारी 

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। एक ओर पौधे लगाकर धरती को हराभरा बनाने का संकल्प और दूसरी ओर बच्चों को खेलों से जोड़कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का संदेश…

विश्व पर्यावरण दिवस पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज, प्रतापपुर चकलुवा में ऐसा ही प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया तथा बच्चों को खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Ad

कार्यक्रम के दौरान गुंजन तिवारी ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो आज से ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा को खत्म कर देता है, जबकि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की राह दिखाते हैं। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन की ओर से विद्यालय के बच्चों को वॉलीबॉल और नेट भी भेंट किए गए, ताकि वे खेल गतिविधियों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें।

गौरतलब है कि पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से कालाढूंगी विधानसभा एवं नैनीताल जनपद में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, खेल प्रोत्साहन, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन के प्रयासों से बड़ी संख्या में युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और नशे जैसी प्रवृत्तियों से दूरी बना रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान किशोर देवपा, गिरीश पढ़ालनी सहित विद्यालय परिवार, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें