चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी ‘सावन उत्सव’

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। देवभूमि चंपावत में पहली बार आयोजित होने जा रहा ‘सावन उत्सव 2026’ महिलाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी एवं सेवा संकल्प फाउंडेशन की चेयरपर्सन गीता धामी इस उत्सव में महिलाओं के साथ सावन की खुशियां साझा करेंगी।

सेवा संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से गीता धामी लगातार आमजन और विशेष रूप से महिलाओं से जुड़कर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाती रही हैं। इसी कड़ी में चंपावत में पहली बार आयोजित किया जा रहा यह सावन उत्सव महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सहभागिता को समर्पित रहेगा।

Ad

आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे सावन की पारंपरिक खुशियों के साथ अपनी प्रतिभा, संस्कृति और आपसी संवाद को भी साझा कर सकें।

नौ अगस्त को जीजीआईसी सभागार चम्पावत और 11 अगस्त को मिलन वाटिका टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की माता-बहनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

सावन की हरियाली, लोक संस्कृति, पारंपरिक रंग और महिलाओं की सहभागिता से सजा यह उत्सव चंपावत में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें