बिंदुखत्ता को लेकर बदला फैसला, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की जिद हुई कामयाब

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निरंतर और दृढ़ प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उनके अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

गौरतलब है कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुख्यमंत्री घोषणा पहले राजस्व विभाग की सूची में शामिल थी, लेकिन क्षेत्र के वन क्षेत्रांतर्गत होने के कारण भारत सरकार से वन विभाग की अनापत्ति आवश्यक होने और प्रक्रिया में समय लगने की संभावना के चलते 1 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक के बाद उक्त घोषणा को विलोपित कर दिया गया था। इससे क्षेत्रवासियों में निराशा व्याप्त हो गई थी।

Ad

हालांकि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने इस मुद्दे को लगातार शासन स्तर पर मजबूती से उठाया और दिन-रात प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की भावनाओं और व्यावहारिक जरूरतों को रखा। उनके इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने घोषणा को पुनर्जीवित करने की स्वीकृति प्रदान की।

इस निर्णय से बिंदुखत्ता क्षेत्र के हजारों लोगों को भविष्य में राजस्व संबंधी सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। क्षेत्रवासियों ने इसे विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की जनप्रतिबद्धता और संघर्षशील नेतृत्व की बड़ी जीत बताया है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें