
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज द्वारा “आध्यात्मिक जागृति से विश्व परिवर्तन” अभियान के अंतर्गत “समाधानपरक पत्रकारिता से समृद्ध भारत” विषय पर एक विशेष मीडिया संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 जून, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, रामपुर रोड, हल्द्वानी (छठ पूजा स्थल के निकट) में आयोजित होगा।
संगोष्ठी का उद्देश्य वर्तमान समय में पत्रकारिता की सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका को मजबूत करना तथा समाज में समाधानपरक सोच को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में हल्द्वानी, नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े सभी मीडिया संस्थानों, पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया है।
ब्रह्माकुमारीज से जुड़े कमलेश पंत ने सभी मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह संगोष्ठी उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9837488028 पर संपर्क कर सकते हैं।









