(दुःखद)😥चंपावत के वैला में दर्दनाक हादसा, स्कूटी रपटी, पत्नी की सांसें थमी, पति गंभीर

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला रिश्ता एक दर्दनाक हादसे के बाद हमेशा के लिए अधूरा रह गया। जिस सफर पर पति-पत्नी साथ निकले थे, वह मंजू देवी के लिए जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। हादसे ने पत्नी को हमेशा के लिए छीन लिया, जबकि पति गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

तहसील चम्पावत के ग्राम वैला के समीप मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6:10 बजे हुआ।

Ad

जानकारी के अनुसार, ग्राम मछियाड़ निवासी रहीश सिंह भंडारी (35) अपनी पत्नी मंजू देवी (30) के साथ स्कूटी संख्या DL45DV0396 से खटोली से मछियाड़ की ओर जा रहे थे। वैला के समीप अचानक स्कूटी रपट गई और सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रहीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंजू देवी (फाइल फोटो)

सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मोर्चरी चम्पावत भेज दिया गया है।

हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन ने घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें