हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों की आरक्षण सूची जारी, जानिए आपके वार्ड में कौन लड़ सकेगा चुनाव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आचार संहिता लागू कर देगा। जनवरी के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच निकाय चुनाव होने के आसार हैं।

शनिवार को नगर निगमों, नगर पंचायत और नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी हो गई।

डीएम वंदना ने भी हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड वार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की। इसी लिस्ट के अनुसार अब उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। हालाकि आरक्षण की लिस्ट ने कईयों को निराश और कईयों को खुशी दी है।

साथ ही सभी नगर निकायों में आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन बाद आपत्तियों की सुनवाई होगी। आपत्तियों की सुनवाई के बाद वार्डवार अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

डीएम ने रविवार को हल्द्वानी नगर निगम, नैनीताल नगर पालिका, भवाली नगर पालिका, रामनगर नगर पालिका, भीमताल नगर पंचायत, लालकुआं नगर पंचायत और कालाढूंगी नगर पंचायतों की वार्ड वार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की है।

हल्द्वानी नगर निगम के आरक्षण वार्डों के हिसाब से

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें