रंग लाई PWD की मेहनत, चकलुवा- कालाढूंगी हाइवे पर वैली ब्रिज का ट्रायल सफल, अब फर्राटा भरेंगे वाहन 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मेहनत शिद्दत से की जाए तो रंग जरूर लाती है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने ये साबित कर दिखाया है। तय समय पर लोक निर्माण विभाग ने चकलुवा के पास रामनगर-कालाढूंगी मार्ग को दुरस्त कर जनता को बड़ी राहत दी है।

30 जुलाई की रात्रि को हुई भारी बारिश के बाद रामनगर-कालाढूंगी मार्ग चकलुवा में निहाल नाले के अत्यधिक वेग के कारण पुलिया पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गयी थी। इस सड़क पर बड़े वाहनों बस, डम्पर का आवागमन बन्द हो गया था। हालाकि छोटे वाहनों के लिए चकलुवा ग्रामीण मार्ग से आवागमन कराया जा रहा था।

जिसके बाद PWD के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार अपनी पूरी टीम के साथ इस सड़क को सुचारू करने में जुट गए थे।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार, एसडीएम कालाढूंगी और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वैली ब्रिज पर लोड ट्रायल किया गया जो सफल रहा।

अब रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से इस सड़क पर यातायात सामान्य हो जाएगा।

वैली ब्रिज पर लोड ट्रायल सफल रहा तो अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार, एसडीएम कालाढूंगी और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 100 फीट के वैली ब्रिज का ट्रायल आज सफलतापूर्वक कर लिया गया है। रविवार को सुबह 11 बजे से इस सड़क पर यातायात पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने जन सहयोग के लिए आभार जताया है।

वहीं, वैली ब्रिज का ट्रायल सफल होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। अब सबको 18 अगस्त रविवार सुबह 11 बजे का इंतजार है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें