

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तराखंड (रेडा) की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में रेडा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी एवं प्रदेश महासचिव आलोक बहुगुणा की गरिमामयी उपस्थिति में कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रदेश में सौर ऊर्जा उद्योग के विकास को गति देने, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा संगठन के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से गठित कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी में पंकज जोशी (अलाइड एंटरप्राइजेज) को अध्यक्ष, राजेश जोशी (महाकाली सोलर) को उपाध्यक्ष, प्रदीप नेगी (भारत एनर्जी) को सचिव, सोबन मनराल (मनराल एसोसिएट्स) को सह सचिव तथा मनोज जोशी (सोलिस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी एवं प्रदेश महासचिव आलोक बहुगुणा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही उत्तराखंड में अक्षय एवं सौर ऊर्जा क्षेत्र के विकास, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के विस्तार और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की एकता, पारदर्शिता और गरिमा बनाए रखते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में नवीन पांडे (गायत्री सोलर), खेमराज सिंह खनवाल (अभ्युदय ऊर्जा), कृष्णा (गंगोत्री सोलर), हेमंत सिंह मेहरा (एचवी सोलर), विनोद जोशी (डिवाइन सोलर), राजेंद्र पंत (विश्ववान सोलर), हरिओम (साईं एंटरप्राइजेज) तथा माधुर एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों सहित रेडा के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन से कुमाऊं मंडल में सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जगी है। संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में सौर ऊर्जा के विस्तार, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।









