चार फरवरी को सीएम धामी हल्द्वानी में, आमजन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में डाइवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 04 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

भारी माल वाहनों हेतु डाइवर्जन

Ad

रुद्रपुर/रामपुर रोड से टीपी नगर की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

टीपी नगर से रुद्रपुर/रामपुर रोड की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन सतवाल पेट्रोल पंप मुक्त विश्वविद्यालय मार्ग तीनपानी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

रोडवेज बसों हेतु डाइवर्जन

रुद्रपुर/रामपुर रोड से रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी आने वाली समस्त रोडवेज बसें गन्ना सेंटर तिराहा बरेली रोड तीनपानी मंडी मार्ग से होकर रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी।

सिडकुल/प्राइवेट बसों हेतु डाइवर्जन

काठगोदाम क्षेत्र की ओर जाने वाली बसें गन्ना सेंटर तिराहा बरेली रोड तीनपानी फ्लाईओवर गौलापार रोड नारिमन तिराहा होते हुए जाएंगी।

मुखानी/लालडांठ क्षेत्र की ओर जाने वाली बसें पंचायतघर तिराहा आरटीओ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

छोटे वाहनों हेतु डाइवर्जन

रामपुर रोड से मुखानी/लालडांठ की ओर जाने वाले छोटे वाहन पंचायतघर तिराहा आरटीओ रोड मुखानी/लालडांठ तिराहा मार्ग से जाएंगे।

रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा तीनपानी फ्लाईओवर गौलापार रोड से जाएंगे।

शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले छोटे वाहन तीनपानी  मंडी मार्ग से प्रवेश करेंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नारिमन तिराहा (काठगोदाम) गौलापार रोड से जाएंगे।

अन्य वाहन कॉल्टेक्स तिराहा, पंनचक्की तिराहा, चंबल पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

VIP रूट पर जीरो जोन

VIP कार्यक्रम के दौरान VIP रूट को जीरो जोन घोषित किया गया है। VIP रूट पर पड़ने वाले सभी कट/क्रॉसिंग से किसी भी प्रकार के वाहन का मुख्य मार्ग में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित डाइवर्जन मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें