ध्यान दें: भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के तीन ब्लॉक में बदला स्कूलों का समय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नैनीताल जिले में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग क्षेत्र के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से नई समय सारिणी लागू होगी।

आदेश के मुताबिक, अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे होगी, जबकि स्कूल संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Ad

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर लिया गया यह फैसला भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस आदेश से बाहर रखे गए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें