Haldwani: फीस विवाद में सामने आया Vendy School का पक्ष, ₹97 हजार की रिकवरी का केस, RTI से मांगा जवाब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जुड़े फीस विवाद को लेकर अब विद्यालय प्रबंधन ने अपना पक्ष सामने रखा है। प्रबंधन का कहना है कि मामले को केवल फीस संबंधी शिकायत के तौर पर देखना सही नहीं है, क्योंकि संबंधित विवाद पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, करीब 97,040 रुपये की फीस रिकवरी, चेक बाउंस से जुड़ी कानूनी कार्रवाई और शिकायतों के आधार को लेकर मांगी गई RTI के जरिए पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।

Ad

वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर, गौलापार से संबंधित फीस विवाद को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। प्रबंधन का कहना है कि हाल में प्रकाशित कुछ समाचारों में मामले को केवल फीस संबंधी शिकायत के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि वास्तविक विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संबंधित अभिभावक के विरुद्ध चेक बाउंस एवं फीस रिकवरी को लेकर सक्षम न्यायालय में विधिक कार्यवाही पहले से चल रही है। विद्यालय की ओर से लगभग 97,040 रुपये की फीस रिकवरी के लिए भी न्यायालय में वाद दायर किया गया है। प्रबंधन का कहना है कि ऐसे में मामले का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा ही किया जाना है।

विद्यालय ने यह भी कहा कि बीईओ कार्यालय में शिकायतकर्ताओं के रूप में पवन कुमार शर्मा एवं दीप चन्द्र पाण्डे के नाम सामने आए हैं। विद्यालय के उपलब्ध रिकॉर्ड में इनके अभिभावक होने की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रबंधन ने आरटीआई के माध्यम से संबंधित सरकारी रिकॉर्ड एवं शिकायतों के आधार की जानकारी मांगी है, ताकि वास्तविक तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

विद्यालय प्रबंधन ने मीडिया से अपील की है कि न्यायालय में लंबित मामले में किसी भी पक्ष के आरोप को अंतिम सत्य के रूप में प्रस्तुत न किया जाए। साथ ही समाचार प्रकाशित करने से पहले मामले से जुड़े सभी संबंधित पक्षों का पक्ष लिया जाए।

प्रबंधन ने बताया कि आरटीआई का जवाब प्राप्त होने के बाद एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें उपलब्ध सरकारी अभिलेखों एवं संबंधित दस्तावेजों को मीडिया के समक्ष रखा जाएगा और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति तथ्यों के साथ स्पष्ट की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वह प्रशासन एवं न्यायालय की प्रक्रिया का पूरा सम्मान करता है और जांच के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। प्रबंधन के अनुसार उसका उद्देश्य केवल मामले की तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करना और विद्यालय की प्रतिष्ठा की रक्षा करना है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें