नैनीताल: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जे. नरेन्द्र के फेयरवेल, मनोज कुमार गुप्ता की नियुक्ति की तैयारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

गुरुवार को जारी पत्र में भारत सरकार के अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की तरफ से पत्र जारी हुआ है।

Ad

पत्र में कहा गया है कि न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र के 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नियुक्त किया जा रहा है। वह इस पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद जिम्मेदारी को संभाल लेंगे।

भारत सरकार के उप सचिव अनंत कुमार की तरफ से जारी पत्र में न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, उत्तराखंड के सचिव राज्यपाल, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, रजिस्ट्रार जर्नल, अकाउंटेंट जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, सचिव मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस, टेक्निकल डायरेक्टर एनआईसी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को सूचित किया गया है।

न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता की शपथ दो दिनों के बाद होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं जबकि शुक्रवार को उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश जे. नरेन्द्र का फेयरवेल होना है।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें