नैनीताल: हाईकोर्ट में एंट्री के लिए अब पास सिस्टम लागू

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। उच्च न्यायालय को पहली धमकी भरा मेल आने के बाद से आज तीसरा मेल आने तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब तक आईपी एड्रेस को ट्रेस नहीं कर सकीं हैं। ऐसे में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं के साथ सातवां जन में भी डर और संशय का माहौल है।

अब आईजी कुमाऊं की तरफ से हाईकोर्ट की सुरक्षा में एन्टी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को लगाया गया है। हाईकोर्ट पहुंचकर आईजी रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने न्यायाधीशों, कोर्ट स्टाफ, अधिवक्ता और आम लोगों की सुरक्षा के लिए गेट एंट्री पर कार्ड सिस्टम लागू करवा दिया है।

Ad

गुरुवार को उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल कार्यालय में धमकी भरा मेल आया। ये उन दो मेलों की तरह ही था जैसे सोमवार और मंगलवार को अधीनस्थ न्यायालयों को धमकी दी गई थी।

इससे पहले भी अगस्त 2023 में नैनीताल को उड़ाने के नाम पर पुलिस के इंट्राग्राम हैंडल पर एक संदेश आया था। जांच के बाद नैनीताल पुलिस ने दिल्ली निवासी नितिन शर्मा उर्फ ‘खालिद’ को गिरफ्तार किया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि उच्च न्यायालय में एक धमकी भरी मेल आई। ये मेल पिछले दिनों देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल की जिला न्यायालयों में भी आई थी। इसके लिए एसटीएफ केंद्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एन्टी सैबोटेज (तोड़फोड़) चैक और एक्सिस कंट्रोल किया जा रहा है। न्यायालय और आसपास एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।

सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में एटीएस टीम लगाई गई है। किसी भी संदिग्ध के प्रवेश को रोकने के लिए बार एसोसिएशन की तरफ से न्यायालय में प्रवेश के लिए गेट पास या अनुमति कार्ड मुहैय्या कराए जाएंगे। मेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस तलाश किये जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आईपी एड्रेस के लिए भारतीय एजेंसियां विदेशों से संपर्क कर रही हैं।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें