नैनीताल: भवाली बाईपास की खाई में मिली MP नंबर की बाइक, सवार लापता

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल के नजदीक भवाली बाईपास में एक लावारिस मोटर साइकिल संदिग्ध हालात में राहगीरों की सूचना पर पुलिस को मिली है। कोतवाल अब मध्य प्रदेश के नंबर की इस बाइक की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

नैनीताल जिले में भवाली से भीमताल को जाने वाले बाईपास में आज राहगीरों को एक बाइक खाई में गिरी हुई दिखी। उन्होंने इसकी जानकारी भवाली कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाल प्रकाश मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Ad

खाई में उतरने के बाद पुलिस जवानों को काफी नीचे मध्य प्रदेश के नंबर की एक बाइक मिली। बाइक खाई की झाड़ियों में फँसने के कारण बहुत नीचे गिरने से बच गई।

पुलिसकर्मियों ने एक तरफ बाइक को रस्सी से बाँधा और दूसरी तरफ पुलिस की स्कॉर्पियो से बाँधकर उसे मानवीय मदद से सड़क तक खींचा। बाइक कई दिनों से खाई में पड़ी नजर आ रही थी।

ग्रे कलर की टी.वी.एस. अपाचे जैसी दिखने वाली बाइक संख्या MP53MB6501 को सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उसे लावारिस खाते में जमा कर दिया गया है।

https://www.facebook.com/share/r/17yXkFN5is/

कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि बाइक 15 दिन से खाई में गिरी होने की जानकारी मिली है। बाइक के स्वामी का नाम जानने के लिए जांच चल रही है।

अब सवाल ये उठ रहे हैं कि बाइक के साथ कोई सवार भी तो नहीं थे? कहीं किसी ने बाइक सवार को अपहृत कर बाइक खाई में तो नहीं फेंक दी? कहीं आपसी दुश्मनी या खुन्नस के चलते बाइक को इस सुनसान जगह लाकर ठिकाने तो नहीं लगाया गया है?

मध्य प्रदेश के नंबर की बाइक उत्तराखण्ड और उसमें भवाली जैसे दुर्गम क्षेत्र तक आखिर पहुँची कैसे? इस बाइक की गुमशुदगी कहीं आसपास के थानों में दर्ज तो नहीं है?

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें