अंतरराज्यीय सहकारिता के सूत्रधार बने मुकेश बोरा, हल्द्वानी में केरल दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। अंतरराज्यीय सहकारिता को नई दिशा देती नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की दूरगामी सोच रंग ला रही है।

शनिवार को हल्द्वानी स्थित बैंक्वेट हॉल में केरल के मालाबार क्षेत्र से आए 19 सदस्यीय दुग्ध संघ बोर्ड प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन दुग्ध उत्पादन, विपणन और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव व नवाचार साझा करने की एक प्रभावी पहल साबित हुआ।

Ad

समारोह के दौरान अतिथियों को पारंपरिक कुमाऊनी टोपी पहनाकर तथा बाबा नीम करोली महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने स्थानीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराज्यीय भ्रमण सहकारिता आंदोलन को मजबूती देते हैं और दोनों राज्यों के दुग्ध संघों को तकनीकी व प्रबंधन स्तर पर पारस्परिक लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने इसे ज्ञान-साझाकरण और दीर्घकालिक सहयोग की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग एवं प्रशासन मैनेजर संजय भाकुनी ने किया। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न इस आयोजन में अतिथियों ने कुमाऊं की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और संगठनात्मक कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेमलाल (जनरल मैनेजर), श्रीनिवासन (फेडरेशन डायरेक्टर) और पीपी नारायण (यूनियन डायरेक्टर) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, मार्केटिंग एवं प्रशासन मैनेजर संजय भाकुनी, सुभाष बाबू (P&I), शांति कोरंगा (एफओ), हेमंत पाल, विपिन चंद्र तिवारी, पुरन मिश्रा, प्रखर शाह, विमल कुमार, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, सुमित तिवारी, त्रिलोक नगदली, मनोज चुनौरा, पारस कुलौरा, सुमित कुमार, सुमित पांडे और मोहन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व, दूरदर्शिता और सहकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना, जिसने केरल और कुमाऊं के बीच सहयोग की नई संभावनाओं के द्वार खोले।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें