योग दिवस से पूर्व हल्द्वानी में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘रन फॉर योगा’ में उमड़ा उत्साह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक उपस्थित रहे। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Ad

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, प्रभारी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बबीता कन्याल, उपनिदेशक क्रीड़ा रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आयुष मिशन कमलेश भट्ट ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी विजय सिंह रौतेला, योग प्रशिक्षक देव बहुगुणा, योग प्रशिक्षक रेनू रावत, पंकज साह, प्रकाश, हरदयाल एवं खजान सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, योग साधक एवं आमजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा बढ़ती आयु में भी स्वास्थ्य और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

‘रन फॉर योगा’ के माध्यम से हल्द्वानी से स्वस्थ जीवन, फिटनेस और योग अपनाने का सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें