नैनीताल एरीज से चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल से चंद्र ग्रहण का लाजवाब लाइव स्ट्रीमिंग नजारा लेने के लिए आज बड़ी संख्या में लोग एरीज पहुंचे। नजदीक से इस पल को देखकर उत्साहित हुए बच्चों बड़ों की खुशी देखते ही बनी।

नैनीताल की मनोरा पहाड़ी पर बने एरीज के विज्ञान केंद्र में चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था आयोजित की गई। ग्रहण को दोपहर 2:14 बजे से हुआ जब भारत के आकाश में चन्द्रमा क्षितिज के बहुत नजदीक था। भारत समेत उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में इसे केवल आंशिक रूप से देखा गया।

Ad

एरीज में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने चंद्र ग्रहण के बारे में एक ऑनलाइन व्याख्यान दिया और ग्रहण के विभिन्न पहलुओं को आम आदमी की भाषा में बताया। जनता के लिए विज्ञान क्रेन्द्र में प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण को देखने के लिए दूरबीन की व्यवस्था भी की गयी थी।

चंद्रोदय तो समय पर हुआ लेकिन क्षितिज के पास कुछ धुंधलेपन में कुछ देर ग्रहण नहीं दिखा। जैसे ही चंद्र ग्रहण दिखा, लोगों में उत्साह हो गए। इस अवसर पर एरीज के शोध छात्र महादेव, नवीन, उपासना, अमित, यश, इंटर्नशिप कर रहे छात्र हर्षवर्धन, विवेक और जनसंपर्क टीम के कमल सिंह जीना और मोहित सिंह उपस्थित रहे।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें