भीमताल में चलती बाइक पर कूदा गुलदार, रौंगटे खड़े करने वाला मंजर

खबर शेयर करें -

भीमताल , प्रेस 15 न्यूज। भीमताल में गुलदार का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल छोड़कर आबादी में आने को मजबूर हिंसक बेजुबान लगातार खौफ का पर्याय बन रहा है।

मंगलवार देर शाम एक गुलदार चलती बाइक पर झपटा जिसके बाद बाइक समेत वो जमीन पर गिर गया और उसका पैर बाइक के नीचे फंस गया। बाइक सवार तो भाग गया लेकिन गुलदार फंसा रह गया। वन विभाग गुलदार को सुरक्षित निकालने में जुटा है।

Ad

नैनीताल के भीमताल स्थित खुटानी क्षेत्र में एक गुलदार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गुलदार का पैर बाइक की चेन में फंस गया। बाइक सवार ने अपनी जान बचाई और भाग निकला। गुलदार बाइक के नीचे फंसा रह गया तो कोई बाइक हटाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश की गई। साथ ही, लोगों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें