काशीपुर के खुशवंत सिंह ने गौलापार के होटल में पत्नी बच्चे के सामने खुद को मारी गोली, जाते जाते एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी से सटे गौलापार क्षेत्र में काशीपुर के एक परिवार की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब मुखिया ने अपने ही 12 वर्षीय बच्चे और पत्नी के सामने जान देने पर मजबूर हो गया। गौलापार के एक होटल में शनिवार देर रात हुई इस सनसनीखेज घटना ने न सिर्फ होटल में अफरातफरी मचा दी, बल्कि कानून-व्यवस्था और पारिवारिक त्रासदी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मृतक की पहचान काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह (निवासी पैगा, काशीपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बच्चे के साथ नैनीताल घूमने आया था और गौलापार के होटल में ठहरा हुआ था। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

Ad

पुलिस के अनुसार, होटल के कमरे में सुखवंत सिंह ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे के सामने खुद को गोली मारने की कोशिश की।

इस दौरान पत्नी और बच्चे ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिससे कमरे में छीना झपटी हुई। काफी समझाने के बावजूद जब सुखवंत सिंह नहीं माना, तो पत्नी और बच्चा जान बचाने के लिए नीचे होटल के रिसेप्शन पर मदद मांगने चले गए।

इसी बीच, कमरे में अकेले रह गए सुखवंत सिंह ने खुद को दाहिनी ओर से सिर में गोली मार ली, जो बाईं ओर से निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही होटल में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या से पूर्व सुखवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कई गंभीर आरोप भी लगाए। जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में सुखवंत सिंह ने चार करोड़ की जमीन धोखाधड़ी करने वाले सभी लोगों के नाम के साथ साथ उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसओ कुंदन सिंह रौतेला की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में किसान की आत्महत्या का यह मामला सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर रहा है जिसकी सत्यता तब ही सामने आएगी जब सलीके से जांच हो।

इधर, सुखवंत सिंह के आत्मघाती कदम से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सुखवंत सिंह को न्याय दिलाने की मांग की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
2
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें