कोख में बेटियों का कत्ल कब तक? 15 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों से उठेगी बदलाव की आवाज

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। इस स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून जिले के शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति के साथ बेटियों के सम्मान और अधिकारों की आवाज भी बुलंद होगी। 15 अगस्त को जिलेभर के स्कूलों, डिग्री कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ दिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य बाल लिंगानुपात में सुधार के साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करना है।

जिला समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों को अपने स्तर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्मिकों को प्रतिज्ञा दिलाना सुनिश्चित करना होगा।

Ad

प्रतिज्ञा के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को लिंग भेदभाव तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही बेटियों को बेटों के समान प्यार, पोषण, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए प्रयास करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

अभियान का संदेश सिर्फ स्कूल की चारदीवारी तक सीमित न रहे, इसके लिए घर और समाज में ऐसा वातावरण बनाने पर जोर दिया गया है, जहां हर बेटी खुद को सुरक्षित, सम्मानित और गरिमापूर्ण महसूस कर सके।

जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों को बेटियों के संरक्षण और सम्मान के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें