हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस पर APS में देशभक्ति के साथ दिखी तकनीक की उड़ान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल प्रमोद चंद्र पांडेय तथा विद्यालय के प्रबंधक एवं ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद अजय भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात NCC के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। NCC कैडेट्स की कदमताल, अनुशासन और जोश ने समारोह में विशेष उत्साह भर दिया।

Ad

विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएँ, नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का संदेश दिया।

समारोह में विद्यालय की आधुनिक AI Lab विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीक की उपयोगिता से परिचित कराया गया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा ड्रोन एवं एयरो मॉडल का शानदार प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, तकनीकी रुचि और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया।

लोकसभा सांसद अजय भट्ट एवं मुख्य अतिथि कर्नल प्रमोद चंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  वीरेंद्र सिंह तथा सलाहकार डॉ. बी.एस. भाकुनी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ अपने कर्तव्यों को समझना, अनुशासन का पालन करना और देश की प्रगति में अपना योगदान देना है।

समारोह का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें