मुक्तेश्वर बस हादसे में अपडेट: 21 यात्रियों का रेस्क्यू, एक की मौत, एक अब भी बस में फंसा

खबर शेयर करें -

मुक्तेश्वर, प्रेस 15 न्यूज। रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरे टेंपो ट्रेवलर से अब तक 21 यात्रियों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। 14 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

Ad

वहीं, वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकालने के लिए गैस कटर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद फरार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर, सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल निर्देशन में स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

अब तक कुल 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। 14 गंभीर घायल लोगों को स्थानीय सीएचसी सेंटर में प्राथमिक उपचार देकर हाइयर सेंटर सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। 06 लोग सुरक्षित हैं। 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

बस के भीतर अभी भी 01 व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसकी स्थिति अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है। बचाव दल द्वारा गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास तेजी से जारी हैं। पुलिस मौके पर मुस्तैद है।

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

घायल व्यक्तियों के नाम क्रमशः

(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष (2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष (3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष (4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष (5) मयंक उम्र 17 वर्ष (6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष (7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष (8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष (9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष (10) आनंद उम्र 27 वर्ष (11) अजय उम्र 25 वर्ष (12) अंजलि उम्र 22 वर्ष (13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह (14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष

सुरक्षित निकाले गए क्रमशः(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष (2) डॉली उम्र 25 वर्ष (3) अंजलि उम्र 23 वर्ष (4) धीरज उम्र 25 वर्ष (5) अंकित उम्र 26 वर्ष (6) सोनिया उम्र 23 वर्ष

दुर्घटना में मृतक सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें