Dehradun: सूचना निदेशालय में शान से लहराया तिरंगा, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सूचना निदेशालय, देहरादून में देशभक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया। निदेशालय परिसर में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।

Ad

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को भी स्मरण किया।

देशभक्ति के रंग में रंगा निदेशालय

ध्वजारोहण के दौरान सूचना निदेशालय का पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव, अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर समेत सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें