मेहनत रंग लाई: हल्द्वानी में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्रों का 12वीं में शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का जब सुंदर संगम होता है, तो परिणाम भी स्वर्णिम हो जाता है।

कुछ ऐसा ही नजारा लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में देखने को मिला, जहां कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता के सपनों को भी नई उड़ान दी।

Ad

इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी विगत वर्षों की तरह शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 18 प्रतिशत बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की छात्रा सिया धामी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सिया ने दो विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं रसनीत कौर ने 94.8% तथा धैर्य कमल पांडेय ने 92.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय में इस वर्ष 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त कराना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, और यह परिणाम उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें