हल्द्वानी का चंदन हॉस्पिटल राष्ट्रीय मंच पर चमका, डॉ. परवेज अहमद के नेतृत्व में बड़ा सम्मान

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पहचान और मजबूत कर ली है।

नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित Six Sigma Healthcare Excellence Awards 2026 में अस्पताल को “Best Emerging Multi Super-speciality Hospital of the Year” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

Ad

यह सम्मान Admiral Dinesh Kumar Tripathi (PVSM, AVSM, NM), चीफ ऑफ नेवल स्टाफ द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अस्पताल द्वारा मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, उन्नत और मरीज-केंद्रित सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया गया।

समारोह में देशभर से कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। इनमें Yogendra Singh Yadav, Mangesh Naik, Dalvir Singh Ahlawat और Shahida Parveen जैसे जांबाज शामिल रहे।

फिल्म और कला जगत से भी कई बड़ी हस्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें Rana Daggubati, Hema Malini, Jaya Prada, Rajpal Yadav, Ranjeet, Kailash Kher और Daler Mehndi शामिल रहे।

यह सम्मान चंदन हॉस्पिटल की तेजी से हो रही प्रगति, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, नैदानिक उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना का प्रतीक है। हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि स्थानीय स्तर का एक संस्थान राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें