
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए 7 से 15 जनवरी 2026 तक नौ दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज मंच के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
मंच घुघुतिया त्यार के अंतर्गत यह महोत्सव कुमाऊँनी संस्कृति को जीवंत करने का प्रमुख माध्यम बनेगा। कुमाऊँनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापार मेला, खेलकूद प्रतियोगिताएँ और भव्य शोभायात्रा इसकी मुख्य झलक होंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है।
महोत्सव का शुभारंभ 7 जनवरी को श्री गोल्ज्यू पूजन से होगा। प्रतिदिन सायं 5 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, चित्रकला, फैन्सी ड्रेस जैसी विविध प्रतियोगिताएँ रखी गई हैं। अंतिम दिन 15 जनवरी को वॉलीबॉल फाइनल, पुरस्कार वितरण और समापन होगा। मेला परिसर में पहाड़ी उत्पाद, दालें एवं पारंपरिक खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।
खेलकूद: बच्चों की दौड़, खो-खो, रस्साकशी, छोलिया नृत्य आदि। सांस्कृतिक: लोकनृत्य (रिकॉर्डेड संगीत अमान्य), कुमाऊनी कवि सम्मेलन, ऐपण बनाना आदि।
नियम: कम से कम चार टीमों पर प्रतियोगिता। सभी झांकियाँ सम्मानित, पुरस्कार 15 जनवरी को। कार्यक्रम रात्रि 9 बजे तक।
प्रेसवार्ता में संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया , कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, शोभा बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, धरम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह बोरा, मेला संयोजक हेम चंद भट्ट, सांस्कृतिक संयोजक तरुण नेगी, खेलकूद संयोजक ललित बिष्ट, रश्मि लमगड़िया आदि मौजूद थे।
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
मेला संयोजक: 9837608320
सांस्कृतिक संयोजक: 9917848948
रैली संयोजक: 9411163669
खेल संयोजक: 9690158648
आयोजक: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर, हल्द्वानी (नैनीताल)। फोन: 05946-254825









