हल्द्वानी: शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान, आर्डन स्कूल में गूंजा ‘गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन’

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में आज भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ‘गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अमित अग्रवाल ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीमा बिष्ट एवं एडवोकेट प्रिया अरोरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शिक्षकों और मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Ad

विद्यालय की अध्यापिका ज्योति बिष्ट और हिंदी अध्यापिका प्रभा परगाईं को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए ‘गुरु वंदन’ के तहत सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने उन्हें श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

छात्र वर्ग में शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सौरव जोशी और नमन परिहार को ‘छात्र अभिनंदन’ के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक होता है। जब विद्यार्थी अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जीवन में निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं परिषद के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें