
हल्द्वानी/कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहे पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के ट्रस्टी और समाजसेवी गुंजन तिवारी ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरकपुर क्वीरा में बच्चों को स्वच्छ पेयजल की सौगात दी। उन्होंने विद्यालय को वाटर फिल्टर भेंट किया, जिससे अब स्कूल के बच्चों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सकेगा।
वाटर फिल्टर मिलने पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान समाजसेवी गुंजन तिवारी ने बच्चों से संवाद किया और शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ी जरूरी बातों पर चर्चा करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
समाजसेवी गुंजन तिवारी का यह प्रयास उनके लगातार जारी सामाजिक योगदान की एक और कड़ी है। पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘नशा मुक्ति के लिए खेल से नाता जोड़ो’ अभियान और युवाओं को सनातन व संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों की जरूरी सुविधाओं को लेकर भी गुंजन तिवारी लगातार सक्रिय हैं। आज हरकपुर क्वीरा के विद्यालय में वाटर फिल्टर उपलब्ध कराना इसी सोच का हिस्सा है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी मिलें।
युवाओं और विद्यार्थियों के बीच लगातार सक्रियता और सामाजिक कार्यों के चलते गुंजन तिवारी अब कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में विकास और बदलाव की उम्मीद के तौर पर चर्चा में हैं। क्षेत्र के लोग उनकी सक्रियता को करीब से देख रहे हैं और उनमें भविष्य के जनप्रतिनिधि की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता आर्य, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश पढ़ालनी, बूथ अध्यक्ष मीनाक्षी गोहनी, प्रेमा देवी, चंद्र प्रकाश, नीमा देवी, मुन्नी देवी, नवीन चंद्र, हरीश राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









