Haldwani: वीरों को नमन, प्रतिभाओं को सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर UOU में देशभक्ति का उत्सव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और विद्यार्थियों की प्रतिभा से सराबोर नजर आया।

15 अगस्त को आयोजित समारोह में जहां देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को शौर्य दीवार पर उनकी तस्वीरों के माध्यम से नमन किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Ad

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अनिल कार्की ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शौर्य दीवार पर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की फोटो गैलरी के समक्ष ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सात से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत आख्या प्रो. रेनू प्रकाश ने प्रस्तुत की। संगीत एवं योग विभाग के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विश्वविद्यालय के कुलपति नवीन चन्द्र लोहनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध भी कराती है।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

7 अगस्त को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिवाकर खलिया ने प्रथम, नीरज सिंह एवं मनोज कुमार ने द्वितीय तथा शशांक शेखर समर एवं सीनम गुलाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

10 अगस्त की मेहंदी प्रतियोगिता में बबली प्रथम, मीतू गुप्ता द्वितीय और प्रियंका आर्या तृतीय रहीं।

11 अगस्त को आयोजित गायन प्रतियोगिता में निखिला कड़काकोटी, महेश चन्द्र एवं सूरज जोशी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। संगीत कार्यक्रम में तबले पर संगत देने वाले विद्यार्थी महेश एवं संदीप सोडी को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

12 अगस्त को हुई क्विज प्रतियोगिता में शिक्षक/कर्मचारी वर्ग में विकास जोशी, दिग्विजय सिंह पथनी एवं हिमांशु पुण्डीर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थी वर्ग में सुशील कुमार अग्रवाल, चम्पा फुलारा एवं मंताशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

13 अगस्त की चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी वर्ग में हिमांशु बिष्ट, सुहानी आर्या एवं शुभम सरकार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिक्षक वर्ग में कृतिका त्रिवेदी प्रथम रहीं।

14 अगस्त को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिक्षार्थी वर्ग में मंताशा, शगुफ्ता एवं शबाना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षण एवं शिक्षणोत्तर संवर्ग में कृतिका त्रिवेदी, सागर उप्रेती एवं गौरव उपाध्याय क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

कुलपति नवीन चन्द्र लोहनी ने सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में समाज कार्य सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन्दे मातरम् कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नमिता वर्मा एवं डॉ. गोपाल सिंह गौनिया सहित परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, प्रो. पीडी पंत, प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. प्रवेश सहगल, प्रो. एम.एम. जोशी, प्रो. गगन सिंह, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. अरविंद भट्ट, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. भानु प्रकाश जोशी, प्रदीप कुमार, डॉ. मनीषा पंत, भावना धौनी, डॉ. नीरजा सिंह, डॉ. नागेन्द्र गंगोला, डॉ. किशोर कुमार, शैलजा, राजेश आर्या, भूपेन्द्र कनवाल, डॉ. दिग्देश उप्रेती, डॉ. जगमोहन फरासी, डॉ. अशोक कुमार भट्ट, डॉ. प्रकाश आर्या, डॉ. लता पाण्डे, कु. रेनू भट्ट, ज्योति शर्मा, नवीन जोशी सहित वन्दे मातरम् कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजक, सदस्यगण, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें