
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जोश, अनुशासन और जीत का जुनून, जब युवा मैदान में उतरते हैं तो इतिहास रचते हैं। उत्तराखंड के उभरते कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है।
30 स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में लगातार तीसरे वर्ष चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
उत्तराखंड फुल कॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि नेशनल कराटे फेडरेशन और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 दिसंबर तक तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
कीहोंस (Kihons) इवेंट में दिविता बिष्ट और संचित जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं कुमीते (फाइटिंग इवेंट) में दिविता बिष्ट, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, सृष्टि थापा, निहारिका, तनिष्का बोरा, वैष्णवी बेलवाल, कल्पना दानू, सारांश जोशी, लक्ष्य सिंह नेगी, जतिन बिष्ट, अरनब मेहरा, आदित्य निगल्टिया, देवांश खोलिया, आर्थिक चौधरी, विनय बिष्ट, आदित्य चौधरी, दीपांशु धनिक और प्रियांशु बोरा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
काता इवेंट में भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखा। निहारिका, कल्पना दानू, जतिन बिष्ट, आर्थिक चौधरी, दीपांशु धनिक और धनविनय सिंह रौतेला ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम की पदक तालिका को और मजबूत किया।
इसके अलावा कुमीते इवेंट में अमानत कौर, पाविका नेगी, वान्या पंत, यश ईशान तिवारी, धनविनय सिंह रौतेला, अंकित बिष्ट, चैतन्य जोशी, कार्तिकेय पांडे और संचित जोशी ने रजत पदक हासिल किए। काता इवेंट में सारांश जोशी, दिविता बिष्ट, अमानत कौर, वान्या पंत, वैष्णवी बेलवाल और लक्ष्य सिंह नेगी ने रजत पदक जीते।
कांस्य पदक विजेताओं में सुनैना पांडे, पाविका नेगी, लक्ष्य नेगी, तनिष्का बोरा, सृष्टि थापा, अरनब मेहरा, विनय बिष्ट, यश, अंकित और विराज वार्ष्णेय शामिल रहे।
टीम काता इवेंट में भी उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार रहा। अंडर-18 गर्ल्स वर्ग में कल्पना दानू और शिखा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-12 बॉयज में आर्थिक चौधरी, देवांश खोलिया और विराज वार्ष्णेय तथा अंडर-14 वर्ग में आदित्य चौधरी, दीपांशु धनिक और विनय बिष्ट ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में सृष्टि थापा, वान्या पंत, निहारिका और सीनियर 18+ वर्ग में अंकित बिष्ट व धनविनय सिंह रौतेला ने रजत पदक हासिल किया।
इस ऐतिहासिक सफलता पर टीम कोच रोहित यादव और टीम मैनेजर लक्ष्मण भट्ट ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर चैंपियन बना दिया है।









