हल्द्वानी: पनचक्की चौराहे पर बुजुर्ग की जान गई तो लागू हुआ वन वे ट्रैफिक प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। पनचक्की क्षेत्र में आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। सीवर निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क पर हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत के बाद बढ़ते जनआक्रोश और यातायात जोखिम को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। हादसे को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस के अनुसार, पनचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 23 फरवरी से कार्य समाप्ति तक निम्न प्रकार से वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

Ad

काठगोदाम/हाइडिल तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर शहर हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

पनचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य समस्त प्रकार के वाहन पनचक्की चौराहा से चंबल पुल चौंफला चौराहा ऊंचापुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

शहर हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन सीधे पनचक्की की ओर जाएंगे।

पनचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्माण स्थल के आसपास विशेष सतर्कता बरतें।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें