Haldwani: फुफकारते किंग कोबरा पर पाया काबू, QRT सदस्य रोहित कुमार बने रेस्क्यू हीरो (VIDEO)

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जहां अधिकांश लोग किंग कोबरा का नाम सुनकर ही भयभीत हो जाते हैं, वहीं तराई केंद्रीय वन प्रभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के सदस्य रोहित कुमार ने पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए देश के सबसे विषैले सर्पों में शुमार किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर किया है।

रोहित कुमार का यह रेस्क्यू वन विभाग के जमीनी कर्मचारियों के समर्पण को भी उजागर करता है। इससे पहले भी रोहित कुमार हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके कई सर्पों का सफल रेस्क्यू का चुके हैं।

Ad

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की QRT टीम के सदस्य रोहित कुमार को शनिवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि काठगोदाम के कॉल्टेक्स क्षेत्र की एक दुकान में किंग कोबरा दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

रेस्क्यू वीडियो 🔴👇

परिसर में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में किंग कोबरा को लेकर दहशत का माहौल था। ऐसे में रोहित कुमार ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने विषैले सर्प को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे किसी प्रकार की हानि पहुंचाए बिना काठगोदाम क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया।

रोहित कुमार के इस साहसिक और संवेदनशील कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में QRT टीम की भूमिका एक बार फिर सामने आई है।

वन विभाग के ऐसे कर्मचारी अक्सर बिना किसी प्रचार-प्रसार के जोखिम भरे कार्य करते हैं, लेकिन उनका समर्पण और साहस वन्यजीव संरक्षण की रीढ़ साबित होता है।

किंग कोबरा जैसे दुर्लभ और अत्यंत विषैले सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर रोहित कुमार ने यह साबित कर दिया कि वन विभाग के जमीनी योद्धा हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें