हल्द्वानी: सरकारी तनख्वाह से नहीं भरा पेट, PWD का सहायक अभियंता दुर्गेश पंत 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मोटी सरकारी तनख्वाह से भी अधिकारियों का पेट नहीं भर रहा है। अब तक ईमानदारी का चोला ओढ़े पीडब्ल्यूडी के ऐसे ही भ्रष्ट एई को विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस टीम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सहायक अभियंता दुर्गेश पंत भीमताल में पीडब्ल्यूडी के यांत्रिकी विभाग में तैनात है। खबर लिखे जाने तक विजिलेंस की टीम रिश्वतखोर सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को गिरफ्त में लेने और पूछताछ में जुटी रही।

पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के अनुसार, एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ओर से विद्युत यांत्रिकी खंड पीडब्ल्यूडी भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर तीन लाख ₹ का कार्य हाईकोर्ट आवासीय परिसर में किया गया था। इसके भुगतान के एवज में सहायक अभियंता 10,000 ₹ मांग रहा था

सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी सेक्टर के निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता लोनिवि के कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10,000 ₹ की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

अब विजिलेंस की टीम रिश्वतखोर एई दुर्गेश पंत के दफ्तर और घर की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति की जांच में जुट गई हैं।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें