हल्द्वानी: वन निगम में चाय-मिठाई का फर्जी बिल बनाने वाले अफसर- कर्मचारी नपेंगे 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। सरकारी विभागों में मोटी मोटी सैलरी लेकर कुर्सियों में जमे जिम्मेदार कैसे बिलों में हेरफेर कर सरकारी खजाने को चूना लगाते हैं, इसकी इस बानगी इस खबर में जानिए।

वन विकास निगम में चाय-मिठाई के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है। फर्जी मिठाई की दुकान और रेस्टोरेंट दिखाकर पूर्वी हल्द्वानी स्थित वन विकास निगम कार्यालय में मेहमानों की आवभगत और रिफ्रेशमेंट के नाम पर लाखों के बिल पास कराए गए। जांच में पुष्टि के बाद सोमवार को शासन ने एमडी वन निगम को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

Ad

दरअसल, एक जागरूक व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि पूर्वी हल्द्वानी स्थित वन विकास निगम कार्यालय के जिम्मेदारों ने कालाढूंगी रोड स्थित नेगी रेस्टोरेंट के नाम से जमा कई बिलों के माध्यम से लाखों की रकम मिठाई-चाय के नाम पर निगम से ली।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उस जगह कोई नेगी रेस्टोरेंट है ही नहीं। यह शिकायत कुछ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ थी। ऐसे में विजिलेंस ने इसे शासन को भेज दिया।

प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने खाद्य विभाग से नेगी रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी मांगी थी। खाद्य विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड में इस नाम का कोई रेस्टोरेंट नहीं है। इस पर शासन ने वन निगम के तीन अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमवार को एमडी को पत्र भेज दिया। पत्र में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें