हल्द्वानी: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के सितारे चमके, CBSE 10वीं में शानदार सफलता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शहर के प्रतिष्ठित Arden Progressive School ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जाता है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के घोषित परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष परीक्षा परिणाम में स्कूल के मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सार्थक किया।

Ad

प्रथम स्थान पर सौरव जोशी और शशांक कुमार नायक ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर नमन परिहार ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, तृतीय स्थान पर ओम लोहानी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्नति दुमका।

वहीं, शिक्षानगर नारीपुर लामाचौड़ निवासी उन्नति दुमका ने 96% अंक हासिल का विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। उन्नति के पिता ज्योतिषी पंडित मोहन शास्त्री ने बताया कि घर परिवार में बिटिया उन्नति की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है।

विद्यालय के इस शानदार परिणाम से न केवल छात्रों में उत्साह है, बल्कि शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की वर्षों की मेहनत भी सफल होती नजर आ रही है।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एक सक्षम नागरिक बनाना है। विद्यालय आगे भी आधुनिक शिक्षा पद्धति, बेहतर संसाधनों और समर्पित शिक्षण के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस शानदार सफलता के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने उम्मीद जताई है कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें