हल्द्वानी में दुकान काटकर सोना- चांदी में पार करने वाले चार शातिर बनबसा से गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी में रात्रि गश्त और सत्यापन अभियान की पोल खोलने वाली वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में गैंग लीडर समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चम्पावत) से पकड़ा गया। मामले में करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया है।

Ad

21 दिसंबर 2025 को दुकान मालिक नवनीत शर्मा ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात लोगों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाई।

चोरी में 20–25 किलो चांदी के आभूषण, 300–400 ग्राम सोने के जेवर, 20–25 हजार रुपये नकद ले जाए जाने की बात कही गई थी।

इस पर थाना मुखानी में FIR संख्या 268/25, धारा 305(A)/331(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज में एक बोलेरो वाहन (UP31AU-5867) संदिग्ध रूप से दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई।

04 जनवरी 2026 को चारों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ बनबसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी व बरामदगी

1. बसंत खत्री – निवासी महेंद्रनगर (नेपाल)

पीली धातु के झुमके व कनफूल

2. तनवीर अहमद – निवासी मुंबई

पीली धातु के कंगन

3. इमरान शेख – निवासी साहिबगंज (झारखंड)

सफेद धातु की ब्रिक

4. मकसूद शेख – निवासी साहिबगंज (झारखंड)

पीली धातु के झुमके व चांदी का सिक्का

(पुलिस के अनुसार गैंग लीडर)

आपराधिक पृष्ठभूमि

पूछताछ में मकसूद शेख ने अपने खिलाफ रांची और सूरत में चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। अन्य आरोपियों का रिकॉर्ड भी संबंधित राज्यों से खंगाला जा रहा है।

कुल बरामद माल

सोना (पीली धातु) – 54 ग्राम (कीमत लगभग ₹6.50 लाख)

चांदी (सफेद धातु) – 7.245 किलो (कीमत लगभग ₹15.50 लाख)

बोलेरो वाहन – UP31AU-5867 (सीज)

वहीं, अगर वारदात वाले दिन की बात करें तो ज्वेलर के मुताबिक करीब दो करोड़ कीमत का माल साफ हुआ था।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें