पद्म भूषण कोश्यारी के जन्मोत्सव पर किसानों के चेहरे खिले, मुकेश बोरा ने बांटा 18.27 लाख ₹ का बोनस

खबर शेयर करें -

रामगढ़, प्रेस 15 न्यूज। दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लगातार नई पहल कर रहा है।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव को सेवा और सम्मान के उत्सव के रूप में मनाते हुए दुग्ध उत्पादकों को 18 लाख 27 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किट भी बांटी गईं।

Ad

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव तथा उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) देवेंद्र सिंह ढैला के स्वागत समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मिष्ठान वितरण और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को सामूहिक रूप से जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 15 दुग्ध उत्पादकों को विशेष किट वितरित की गईं, जबकि दुग्ध उत्पादकों को कुल 18 लाख 27 हजार रुपये का बोनस प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) देवेंद्र सिंह ढैला ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, आधुनिक सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से उत्पादकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक आर्या सहित क्षेत्र की विभिन्न दुग्ध समितियों के सचिव, अध्यक्ष, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, मार्केटिंग मैनेजर संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, रेखा आर्या, संतोष, गीता पालियाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें