भवाली में डेमोग्राफी चेंज ! सांसद अजय भट्ट बोले- कैसे बाहरी कब्जा रहे सरकारी जमीन, जांच करो

खबर शेयर करें -

भवाली (नैनीताल), प्रेस 15 न्यूज। क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी चेंज और पीड़ित परिवार की 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुई वारदात को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से भवाली के रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में विस्तृत जांच कराने को कहा।

Ad

उन्होंने सवाल उठाया कि बाहरी लोग किस प्रकार अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आवास बना रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों को निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।

सांसद भट्ट ने पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को आदेशित किया है।

बताते चलें कि भवाली में चार फरवरी को 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था। मामले में आरोपी की पहचान टैक्सी ड्राइवर साहिल के तौर पर हुई थी। इस घटना के सामने आने के बाद भवाली में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और बाजार में जुलूस निकालकर दुकानें भी बंद की। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर नैनीताल जिले में लव जिहाद और डेमोग्राफी चेंज के दावों को हवा जरूर दे दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें