
देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। देहरादून स्थित जिला सूचना कार्यालय अब अपने पुराने ठिकाने से नए भवन में शिफ्ट हो गया है। ऐसे में कार्यालय से संबंधित सरकारी कामकाज, पत्राचार और संपर्क के लिए अब पुराने पते के बजाय नए पते का ही इस्तेमाल करना होगा।
जिला सूचना कार्यालय का नया ठिकाना 163/1, रेसकोर्स चौक स्थित यूको बैंक की प्रथम मंजिल पर बनाया गया है। यह कार्यालय पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित है। कार्यालय स्थानांतरण के बाद अब सभी शासकीय कार्य नए भवन से ही संचालित किए जाएंगे।
जिला सूचना अधिकारी, देहरादून ने सर्वसाधारण एवं संबंधित सभी महानुभावों से अपील की है कि भविष्य में कार्यालय से जुड़े पत्राचार, संपर्क एवं अन्य कार्यों के लिए नए कार्यालय के पते का ही उपयोग करें।
अब यहां पहुंचेगा पत्राचार
जिला सूचना कार्यालय, देहरादून
163/1, रेसकोर्स चौक,
यूको बैंक की प्रथम मंजिल,
पंजाब नेशनल बैंक के निकट, देहरादून।
पुराना पता
123, गंगा विहार, हरिद्वार बाईपास रोड,
ओल्ड रोडवेज वर्कशॉप के निकट, देहरादून।
जिला सूचना अधिकारी देहरादून ने सभी संबंधित लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने रिकॉर्ड में कार्यालय का नया पता अपडेट कर लें और आगे होने वाले पत्राचार में इसी पते का इस्तेमाल करें।









