
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री शनिवार 29 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:50 डीपीएस स्कूल मैदान रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुँचेंगे।
वहाँ से 12:10 बजे मुख्यमंत्री हैलीपैड से कार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए प्रस्थान कर 12:15 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। जहाँ दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन / शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत अपराह्न 14:00 बजे मुख्यमंत्री क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 14:45 से 15:30 बजे तक फॉर्च्यून होटल में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात अपराह्न 15:30 बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा आनन्द बाग, निकट जिला सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 16:00 बजे आनन्द बाग से कार द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नं0-03 स्थित घर लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 16:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर 16:40 बजे एफटीआई हैलीपैड पर पहुंचकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।









