हल्द्वानी में ड्रेनेज, जलभराव और धीमे कामों पर सिटी मजिस्ट्रेट का एक्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शहर में देवखड़ी नाले से हर साल होने वाले जलभराव और नुकसान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने आज तपोवन, कृष्ण विहार समेत कई इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एडीबी के परियोजना प्रबंधक गुरप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Ad

आगामी मानसून को देखते हुए अधिकारियों ने देवखड़ी नाले के आरक्षित वन क्षेत्र वाले हिस्से में डी-सिल्टिंग कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही नाले के कमजोर तटबंधों को मजबूत करने और जरूरी मरम्मत कार्य जल्द कराने को कहा गया।

हाईडिल गेट से जीएसटी कार्यालय के बीच नाले के सड़क पार करने वाले संवेदनशील स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां पहले नाले के उफान से हादसे हो चुके हैं। इस स्थान पर सायफन निर्माण और निकासी मार्ग चौड़ा करने के लिए सिंचाई खंड को इसे ड्रेनेज प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद नैनीताल मार्ग और तिकोनिया क्षेत्र के जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दीर्घकालिक समाधान की योजना बनाने को कहा गया। मंगल पड़ाव से रोडवेज तक चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

शनि बाजार नाले के डायवर्जन कार्य को तेजी से शुरू करने और रेलवे विभाग से अनुमति समयबद्ध लेने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बरेली रोड पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। साथ ही शनि बाजार रोड पर बिजली के पोल शिफ्टिंग के लिए स्वीकृत धनराशि यूपीसीएल को जारी करने को कहा गया।

निरीक्षण के अंतिम चरण में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने तीनपानी से मंडी तक चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। परियोजना प्रबंधक को काम में तेजी लाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जबकि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण कर दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें