
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 6 जून को नैनीताल जनपद के कालाढूंगी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे आईटीबीपी हेलीपैड बिमौला (अल्मोड़ा) से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12:40 बजे आईआरबी हेलीपैड बेलपड़ाव, रामनगर पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से धनपुर धमोला स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:00 बजे आयोजित होने वाले “अभिव्यंजना 5.0 वार्षिक अधिवेशन” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।









